नामली, रतलाम, धराड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के आयोजन 27 फरवरी को

Chief Minister,Kanya Vivah Nikah Scheme,MP News, Trending News,Hindi News, Latest News,

नामली, रतलाम, धराड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के आयोजन 27 फरवरी को
Cm Kanya Vivah Nikah Yojna Shivraj Singh Chouhan

नामली, रतलाम, धराड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के आयोजन 27 फरवरी को

रतलाम/हमारे अधिकार न्यूज, मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत रतलाम जिले में 27 फरवरी को तीन स्थानों पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाने वाला है, इसके अंतर्गत नामली, रतलाम तथा धराड़ में विवाह आयोजन होंगे।

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि नगर परिषद नामली द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर नामली में 43 जोड़ों का विवाह होगा। नगर निगम रतलाम द्वारा किए जाने वाले आयोजन में जानकी मंडप विधायक सभागृह के सामने बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर में 14 जोड़ों का विवाह होना तय किया गया है। इसके अलावा जनपद पंचायत रतलाम के अंतर्गत ग्राम धराड़ में अभी तक 12 जोड़ों का विवाह होना तय किया गया है।